फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dabkhedi became the champion by defeating Tarapur

Meerut News: तारापुर को हरा दबखेड़ी बनी चैंपियन

Sat, 30 May 2026 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Dabkhedi became the champion by defeating Tarapur
नंगली गजरौली में क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच जीतने पर विजेता टीम को ट्राफी देते आयोजक अमरी
रोमांचक फाइनल मैच में आठ रन से जीता मैच
विज्ञापन

हस्तिनापुर। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगली गजरौली में आयोजित 11वें क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दबखेड़ी और तारापुर की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दबखेड़ी ने 8 रन से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम कर लिया।
शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में दबखेड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 146 रन बनाए और तारापुर के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में तारापुर की टीम एक समय 8 ओवर में 73 रन पर 5 विकेट खोकर भी मुकाबले में बनी रही। अंतिम ओवरों तक चले रोमांचक संघर्ष के बावजूद टीम 14 ओवर में 138 रन ही बना सकी और दबखेड़ी ने 8 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

आयोजक अमरीश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विजेता दबखेड़ी टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता तारापुर टीम को ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद राशि दी गई। सराय तारापुर के प्रद्युम्न चौहान को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज तथा श्रेष्ठ प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed