{"_id":"58f7ab6b4f1c1b9d5547068d","slug":"cycosis-and-pymosis-increasing-sucide-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकोसिस और बाइपोलर डिसऑर्डर से बढ़ते सुसाइड केस, जानिए कैसे ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकोसिस और बाइपोलर डिसऑर्डर से बढ़ते सुसाइड केस, जानिए कैसे ?
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 20 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
सहनशीलता हो जाती है कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में एक के बाद एक आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक सात घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें छात्र, सेल्समैन, कारोबारी की पत्नी आदि शामिल हैं। ऐसे में मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की वजह से दिमाग के अंदर रासायनिक बदलाव होता है, जिससे सहनशीलता कम हो जाती है। साइकोसिस और बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण सुसाइड केस बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या ज्यादातर वे लोग करते हैं जो मानसिक बीमारी जैसे डिप्रेशन, सीजोफ्रेनिया, पर्सनेलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित होते हैं। कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति न तो नशा करता है और न ही बीमारी से पीड़ित होता है। ऐसे लोग इंपल्सिव व्यवहार के कारण यह कदम उठा लेते हैं। यकायक तनाव में आने के कारण, आर्थिक स्थिति खराब होने, कानूनी कार्रवाई हो जाने, प्रेम संबंध या रिश्तों में धोखा मिलना, पारिवारिक झगड़ा होने पर उन्हें आत्महत्या ही आसान रास्ता नजर आता है। गर्मी में तनाव सहन करने की क्षमता कम हो जाती है, इसलिए कई बार आत्महत्या की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 18 अप्रैल को टीपीनगर की गंगा कालोनी में ग्राफिक्स डिजाइनर की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले 17, 16 14, 9 और दो अप्रैल को भी आत्महत्या की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन