फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cycle rider boy murder near medical college

मेडिकल कॉलेज के पीछे युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 27 Jul 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
cycle rider boy murder near medical college
मेडिकल कॉलेज के पीछे युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के पीछे जय भीमनगर स्थित मुर्गी फार्म में साइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मेडिकल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि करीब 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। वह सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का हाफ नेकर पहने हुए था। मृतक की जेब में 20 रुपये, साइकिल पर एक थैला मिला है। जिसमें खाने का खाली टिफिन और तीन शराब के पव्वे मिले है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या करने वालों तक पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक एक मजदूर है और वह काम करके शाम को वापस लौट रहा था। किसी साथ के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed