फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crusader encounter with the police of the robbery, one injured

लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक दबोचा

Fri, 27 Oct 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 27 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Crusader encounter with the police of the robbery, one injured
मुठभेड़ के बाद अस्पताल में भर्ती आरोपी सोनू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शामली में बाइक सवार युवक से लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाश और सिपाही का अस्पताल में इलाज कराया। मामले में बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:30 बजे गांव भंदौड़ा निवासी मोहित पुत्र रामपाल बाबरी से गांव जा रहा था। जब वह बाग के निकट पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे पिस्टल से आतंकित करते हुए 2500 रुपये लूट लिए और बाबरी की तरफ भागने लगे। मोहित ने डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर थाना बाबरी एसओ संदीप बालियान ने बदमाशों को बाबरी से पानीपत-खटीमा संपर्क मार्ग पर घेर लिया। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का ईनामी फुरकान ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

Crusader encounter with the police of the robbery, one injured
आरोपी सोनू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि बदमाशों की एक गोली से सिपाही शहजाद भी घायल हो गया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश तथा सिपाही को अस्पताल भिजवाया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सोनू पुत्र पुष्पेंद्र निवासी गांव भाज्जू थाना बाबरी बताया तथा फरार बदमाश का नाम बिट्टू निवासी रेलपार शामली बताया गया है। सोनू के पास से एक पिस्टल .32 बोर, छह कारतूस और एक बाइक बरामद करने के साथ पुलिस ने लूट की रकम बरामद की गई। पुलिस ने पीड़ित मोहित की ओर से बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी बदमाशों पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज के साथ सोनू के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

सोनू पर दर्ज है कई मुकदमे  
एसओ संजीव बालियान के अनुसार पकड़ा गया बदमाश सोनू शातिर है। बदमाश के खिलाफ भौराकलां थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की क्राइम हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसके अलावा अन्य थानों से भी बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed