फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CRPF jawan son commits suicide tension in area homeguard beaten by crowd

सीआरपीएफ जवान के बेटे ने की आत्महत्या, अस्पताल में जमकर हंगामा, होमगार्ड को पीटा

Sun, 14 Oct 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan son commits suicide tension in area homeguard beaten by crowd
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिनौली रोड से सटे कोमल बिहार में गृह क्लेश से तंग आकर सीआरपीएफ के जवान के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिस्टल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर बागपत में छात्र का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

 
इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ अभद्रता की गई। डॉक्टरों ने कागज पूरे करने और अनुमति पत्र लाने के लिए कहा तो युवकों ने पथराव कर दिया। होमगार्ड के साथ मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। देर रात तक हंगामा चल रहा था।
विज्ञापन


मृतक शिवम उम्र 18 वर्ष पुत्र अरविंद बिनौली रोड कोमल बिहारी का रहने वाला है और कक्षा 12 का छात्र है और वह उसके पिता सीआरपीएफ में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। शनिवार को दोपहर के समय गह क्लेश के चलते उसने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल जो उसके पिता और मां अनुराधा के नाम है उसे कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  और जिस पिस्टल से छात्र ने आत्महत्या की है, उसे कब्जे में ले लिया है, कोतवाल संजीव कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

CRPF jawan son commits suicide tension in area homeguard beaten by crowd
अस्पताल में मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उधर, बड़ौत से छात्र के शव को लेकर परिजन मोर्चरी पहुंचे। इस बीच पांच-छह युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां बैठे डॉ विजय प्रकाश से तुरंत पोस्टमार्टम करने के लिए कहा। डॉ विजयप्रकाश का कहना था कि मुकदमें के कागज और अनुमति पत्र के बिना रात में पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं है। इस पर युवक भड़क गए। इमरजेंसी के बाहर निकलकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

 होमगार्ड ने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कुछ देर बाद ही आरोपी भाग खड़े हुए। निवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पोस्टमार्टम से भी इंकार कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह युवकों से परिचित ही नहीं है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed