फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CRPF Jawan Dies After Getting Trapped in Rotavator While Sowing Wheat in Mawana

Meerut: खेत में गेहूं बोते समय रोटावेटर में फंसा CRPF जवान, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Tue, 16 Dec 2025 03:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 16 Dec 2025 03:36 PM IST
सार

मवाना के ग्राम मटोरा में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ सिपाही की खेत में गेहूं बोते समय रोटावेटर में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
CRPF Jawan Dies After Getting Trapped in Rotavator While Sowing Wheat in Mawana
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में ग्राम मटोरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सीआरपीएफ के सिपाही की जान चली गई। 43 वर्षीय सत्येंद्र, जो सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे, इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी पर कार्यरत थे। वह रविवार को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident: विवेचना कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी, हिंडन नदी में गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत, खौफनाक था हादसा

विज्ञापन

गेहूं बोते समय हुआ हादसा
मंगलवार सुबह सत्येंद्र अपने चाचा के बेटे सहदेव के साथ खेत पर गेहूं बोने गए थे। इसी दौरान खेत में काम करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर मशीन में फंस गए। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Meerut Weather: स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, AQI 350 पार, ठंड के साथ बढ़ी सांसों की परेशानी

परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल बन गया। सत्येंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों—बेटा अभिनव और बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सूचना पर थाना मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed