{"_id":"5e90cede8ebc3e77360e58c8","slug":"crowd-uncontrolled-in-many-markets-in-the-morning-meerut-news-mrt4772795159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कुछ बाजारों में सुबह सात से नो बजे तक टूट रहा है लॉक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कुछ बाजारों में सुबह सात से नो बजे तक टूट रहा है लॉक डाउन
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार में शुक्रवार को लगी भीड़।
मेरठ। दिनोंदिन देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोगों की मनमानी जारी है। शहर के कई बाजारों और मंडियों में सुबह छह से दस बजे तक भीड़ उमड़ रही है। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो लॉकडाउन का कोई लाभ नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने जिले की सभी सब्जी, खाद्यान्न और फल मंडियों में भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में खरीदारों की संख्या बहुत सीमित रह गई है। जबकि यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते थे। वहीं शहर के बीच में संचालित कुछ पुरानी अवैध मंडियों की बात करें तो वहां भीड़ अभी तक बरकरार है। कोटला मंडी में सुबह 6 से 10 बजे तक सड़कों पर लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। लॉकडाउन को लेकर न तो स्थानीय पुलिस गंभीर है और न ही क्षेत्रीय लोग। यही हाल सदर सब्जी मंडी का भी है। पुलिस की ओर से सब्जी मंडी में बैरिकेडिंग के बाद भी दुकानदार दिन निकलने से पहले ही दुकानें सजा कर बैठ जाते हैं। इसके चलते खरीदार भी पहुंच रहे हैं। .
मोहल्लों में कम आ रहे सब्जी विक्रेता
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद गली मोहल्लों में फुटकर सब्जी विक्रेताओं की संख्या भी कम हो गई है। कई क्षेत्रों में हरी सब्जी की समस्या है।
अनजान लोगों से नहीं खरीद रहे सब्जी
कोरोना के खौफ में लोग अनजान सब्जी विक्रेताओं से सब्जी नहीं खरीद रहे हैं। शहर के कई इलाकों में तो युवाओं ने कालोनियों के गेट पर बैरिकेडिंग कर मोर्चा संभाल लिया है। वह बाहरी सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ कर रहे हैं। युवा बाहरी सब्जी विक्रेताओं से आधार कार्ड भी मांग रहे हैं।