फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of farmers gathers for fertilizer; expresses outrage over mismanagement.

Meerut News: खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, अव्यवस्था पर जताया रोष

Thu, 11 Jun 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathers for fertilizer; expresses outrage over mismanagement.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में खाद की मांग बढ़ने के साथ ही किसानों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को नानू स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई। घंटों इंतजार के बाद भी वितरण शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। इसके बाद खाद वितरण शुरू कराया गया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति केंद्र पर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते केंद्र के बाहर लंबी लाइन लग गई। किसानों का कहना था कि कई घंटे बीत जाने के बावजूद खाद का वितरण शुरू नहीं किया गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में कतारों में खड़े किसानों का धैर्य जवाब देने लगा और उन्होंने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किसान ईश्वर सिंह, महेश, जाहिद, अजय त्यागी, नदीम, जयप्रकाश, गयूर आदि ने बताया कि वर्तमान समय में फसलों को खाद की आवश्यकता है। समय पर खाद नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप था कि कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि सामान्य किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। विरोध बढ़ने पर केंद्र परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। हालांकि वितरण के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक अव्यवस्था बनी रही और किसानों व कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की मांग की है।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed