Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cross-examination could not take place in the Kapsad case; the next date has been set for November 16.

Meerut News: कपसाड़ कांड में नहीं हो सकी जिरह, अब 16 नवंबर की लगी तारीख

Thu, 05 Nov 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Cross-examination could not take place in the Kapsad case; the next date has been set for November 16.
- आठ जनवरी 2026 को सुनीता की हत्या कर बेटी रुबी का अपहरण करने का आरोपी है पारस सोम
विज्ञापन

- चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है आरोपी, रूबी के भाई नरसी के हो चुके है बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना के कपसाड़ कांड में सुनीता की हत्या कर बेटी रूबी के अपहरण के मामले का कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। रूबी के भाई नरसी के एससी-एसटी कोर्ट में बयान होने के बाद बृहस्पतिवार को जिरह होनी थी, नरसी ने रिश्तेदारी में मौत होने की बात कहते हुए समय मांगा। जिसके चलते 16 नवंबर को अब जिरह हो सकेगी।
आठ जनवरी 2026 को कपसाड़ गांव में पारस सोम ने सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पारस सोम को हरिद्वार जनपद के शहर रुड़की से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पारस सोम को नाबालिग होने का दावा भी कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन उसको बालिग मानते हुए कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेजा था।
विज्ञापन

यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित पक्ष को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया था। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी पीड़ित पक्ष को पूरी मदद का आश्वासन दिया था। गत शुक्रवार को इस मामले में गवाह नरसी के बयान हुए थे। नरसी ने पूरा घटनाक्रम बताया था। नरसी ने कोर्ट के समक्ष अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग रखी थी। एडीजीसी शिवम गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 16 नवंबर को जिरह हो सकेगी। बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed