{"_id":"5e499b1b8ebc3ee5bc0e3715","slug":"crores-of-rupees-toilet-build-in-sarurpur-and-rohta-bolck-sardana-news-mrt469346882","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की लागत से रोहटा और सरूरपुर ब्लॉक में बनेंगे सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की लागत से रोहटा और सरूरपुर ब्लॉक में बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
सरूरपुर/रोहटा। पंचायत राज विभाग प्रत्येक गांवों को दो-दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वाले जनसंख्या बाहुल्य गांवों को शौचालय के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायती राज विभाग द्वारा डीपीआरओ को आदेशित किया गया है। रोहटा व सरूरपुर ब्लॉक से प्रस्ताव मांगे है। 14 वें वित्त आयोग से गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायत राज विभाग द्वारा जिले में सरूरपुर ब्लॉक की 27 और रोहटा विकास खंड के अधीन 39 ग्राम पंचायत में शासन दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और कराने जा रहा है। पंचायत राज के प्रमुख सचिव ने डीपीआरओ को आदेश जारी कर दिए है। बताया कि जिन गांवों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग हैं वहां पर शौचालयों के निर्माण को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो शौचालय बनाए जाएंगे और करोड़ों रुपये का बजट शौचालयों पर खर्च किया जाएगा। गांव के बाहर जो खाली भूमि होगी वहां पर इन शौचालय बनेंगे। एडीओ पंचायत सरूरपुर भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शौचालयों के लिए सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव आने पर बजट जारी कर शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एडीओ पंचायत रोहटा विवेकानंद ने बताया कि पंचायत राज विभाग द्वारा गांवों में जो शौचालय बनाए जाएंगे। इसमें 14वें वित्त आयोग की राशि को खर्च किया जाएगा। शौचालय निर्माण कार्य मार्च के अंत तक संपन्न किया जाना है। एक शौचालय में तकरीबन दो लाख रुपये तक का खर्च होने की उम्मीद है। इसमें एक पंचायत को करीब चार लाख रुपये का बजट दिया जा सकता है। क्योंकि शौचालय में टंकी और अन्य सुविधाएं की जाएंगी।
प्रस्ताव मांगे गए हैं
प्रदेश सरकार के आदेश पर ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आदेश प्राप्त हो गए हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति क्षेत्र यह शौचालय बनाए जाएंगे। एडीओ पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं, जल्द ही गांवों में शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सरूरपुर।