फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crisis: 2.5 lakh population did not get electricity for four hours in Meerut

संकट: ढाई लाख आबादी को 4 घंटे नहीं मिली बिजली, गर्मी में हाल हुुआ बेहाल

Mon, 06 Jun 2022 10:57 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jun 2022 10:57 AM IST
सार

बिजली फाल्ट और बिजली कटौती की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के प्रमुख इलाकों में बिजली न होने से लोग बेहाल रहे। बता दें कि गर्मी के कारण पहले ही जनता का बुरा हाल है और अब बिजली कटौली लोगों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Crisis: 2.5 lakh population did not get electricity for four hours in Meerut
बिजली संकट

विस्तार

मेरठ में भीषण गर्मी के बीच बिजली फाल्ट और बिजली कटौती की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सिविल लाइन, सेन्ट लुक्स और यूनिवर्सिटी रोड के बिजलीघरों से जुड़ी लाइनो की मरम्मत के चलते करीब ढाई लाख आबादी को रविवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। 

विज्ञापन


 शहर को भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा हो, लेकिन कई इलाकों में 20 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिली रही है। बिजली कटौती के कारण शहर की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गांवों मेें कटौती और ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


लोकल फाल्ट के कारण मोहकमपुर,  नूरनगर, टीपीनगर, मलियाना, रिठानी, शताब्दीनगर, भोला रोड, खड़ौली, फाजलपुर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम,  लालकुर्ती, गंगानगर, रक्षापुरम, अम्हैडा, भावनपुर,  नेहरूनगर, फूूलबाग कालोनी, सूरजकुंड, कैलाशपुरी, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, लिसाड़ी रोड, माधवपुरम आदि क्षेत्रों में दिन में बार-बार ट्रिपिंग हुई। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में लाइन पर काम के चलते बिजली आपूर्ति  प्रभावित रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव


इन इलाकों में मरम्मत की वजह से किल्लत
शहर के प्रमुख इलाकों में शुमार विक्टोरिया पार्क, भगत लाइन, सिविल लाइंस, जेल चुंगी, हाईडिल कालोनी, सर्किट हाउस, शर्मा नगर, स्पोर्टस कालोनी, कमिश्नर आफिस, कैनाल कालोनी, मीरा जैन चौराहा, मेरठ कालेज , एडीएम कम्पाउंड, डीएम कम्पाउंड, पीडब्लूडी कालोनी, मवाना बस स्टैंड, कमिश्नर आवास क्षेत्र में भी सुबह दस से दो बजे तक मरम्मत की वजह से बिजली नहीं मिली। 

एमडी कार्यालय क्षेत्र में भी परेशानी 
ए-ब्लॉक पांडव नगर, सी ब्लॉक पांडव नगर, डी. ब्लॉक पांडव नगर, एफ ब्लॉक पांडव नगर, जी. ब्लॉक पांडव नगर, जे. ब्लॉक पांडव नगर, संजय नगर, जेल चुंगी, आशा नगर, राजीव गांधी नगर, जसरामपुरा, एमडी कार्यालय, हाईडिल कालोनी, टयूबवेल कालोनी, आईटीआई आदि इलाकों में भी मरम्मत के चलते चार घंटे बिजली प्रभावित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed