फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crimnal monu

कुख्यात मोनू की जिंदा या मुर्दा तलाश  

Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
crimnal monu
रंगदारी का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और ग्रामीणों ने मंगलवार को एकजुट होकर कुख्यात मोनू की तलाश में रोहटा और ढडरा गांव का जंगल खंगाला। एक ट्यूबवेल पर उसके होने की सूचना थी। लोगों के आने का पता लगते ही मोनू वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने एलान कर दिया कि मोनू जिंदा मिले या मुर्दा, लेकिन किसी भी हालत में मिलना चाहिए।
विज्ञापन


बेकसूर किसान दंपति की हत्या होने पर ग्रामीणों में कुख्यात मोनू के प्रति आक्रोश है। ग्रामीण बार-बार कह रहे हैं कि मोनू को पुलिस जिंदा या मुर्दा बरामद करे। मंगलवार को एक किसान ने जानकारी दी कि मोनू जंगल में एक ट्यूबवेल पर मौजूद है। जिसके बाद रोहटा पुलिस और ग्रामीण एकजुट होकर जंगल में मोनू की तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन


करीब दो घंटे पुलिस व ग्रामीणों ने जंगल खंगाला। लेकिन मोनू का कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने कहा कि मोनू जंगल में अपने साथियों के साथ रहता है। कुछ लोग उसे सहयोग कर रहे हैं। रोहटा थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी का कहना है कि मोनू के जंगल में होने की सूचना मिली थी। जिसके तलाश में ग्रामीणों संग कांबिंग की है। मोनू पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को धमकी दी 
ग्रामीणों
ने बताया कि किसान दंपति की हत्या के बाद आरोपी मोनू बाज नहीं आ रहा है। मोनू ने अब पीड़ित परिवार को धमकी दी कि उन्होंने उसके परिवार को नामजद करके ठीक नहीं किया। वह उनको भी नहीं छोडे़गा। हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए फोर्स लगा रखी है। 

मोनू की धमकी से व्यापारी का पलायन 
मोनू
जाट की धमकी से एक व्यापारी परिवार के साथ गांव छोड़कर चला गया। दंपति की हत्या के बाद से व्यापारी का परिवार सदमे में है। मोनू ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रखी है और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार नहीं किया तो कई और परिवार पलायन कर सकते हैं।

पीड़ित व्यापारी ने मोनू जाट की शिकायत रोहटा थाने में कर खुद को असुरक्षित बताकर सुरक्षा मांगी थी। पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी तो व्यापारी मंगलवार को परिवार समेत गांव छोड़कर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू जाट ने व्यापारी को धमकी दी थी कि अगर पैसा नहीं दिया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इससे पहले मोनू कोई अगली वारदात करे कि व्यापारी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव छोड़ना ही मुनासिब समझा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जल्द कोई एक्शन नहीं लिया तो गांव से बहुत लोग पलायन कर देंगे। मोनू की गांव के लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed