{"_id":"624eb8dac0d1f1588078cba2","slug":"criminals-fearless-in-meerut-badmash-robbed-10-lakh-rupees-by-cutting-atm-machine-on-rohta-road-police-of-many-police-stations-reached-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ: मेरठ में एटीएम मशीन काटकर बदमाशों ने उड़ाए 10 लाख रुपये, बैंक अधिकारी कई घंटे छिपाए रहे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ: मेरठ में एटीएम मशीन काटकर बदमाशों ने उड़ाए 10 लाख रुपये, बैंक अधिकारी कई घंटे छिपाए रहे वारदात
Thu, 07 Apr 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:45 PM IST
सार
मेरठ में बदमाशों ने रोहटा रोड पर एटीएम मशीन को पहले कटर से काटा और फिर 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में गुरुवार सुबह बदमाशों ने रोहटा रोड पर एटीएम मशीन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने एटीएम मशीन को पहले कटर से काटा और फिर 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। एटीएम में लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित गगन एनक्लेव के पास एसबीआई का एटीएम है। बदमाश एटीएम मशीन को कटर से काटकर 10 लाख रुपए ले गए है। इसकी जानकारी लगने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा
विज्ञापन
एसपी सिटी का कहना है कि सुबह 3:30 बजे के आसपास एटीएम मशीन में पहले आग लगाई गई और फिर कटर से काटकर उसमें से पैसे उड़ा लिए गए। इस घटना की जानकारी बैंक के कर्मचारियों को सुबह ही पता चल गई थी।
इसके बावजूद बैंक के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। घटना सुबह 3:30 बजे की है और बैंक में दोपहर में 2:30 बजे इसकी सूचना दी। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है।