उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन थानाक्षेत्र में गाड़ी सवार बदमाश से विदेशी एके 47 रायफल और अलग-अलग बोर के 1300 कारतूसों का जखीरा बरामद होने के मामले में लखनऊ से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मेरठ की आईबी टीम जिले में पहुंच गईं। दोनों टीमों ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां विदेशी रायफल बरामद होने के कारण इस मामले में आतंकी कनेक्शन भी खंगाल रही हैं।
खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:42 AM IST
सार
एनआईए लखनऊ और आईबी मेरठ की टीम ने डेरा डाल लिया है। जांच एजेंसियां जीवा गिरोह के बदमाश से बरामद हुई एके 47 रायफल और कारतूसों के मामले में आतंक कनेक्शन की तलाश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन