फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals are fearless: family held hostage at gunpoint and looted in the house in Nangli Isha village

अपराधी बेखौफ: नंगली ईशा गांव में घर में परिवार को हथियारों  के बल पर बंधक बनाकर लूट

Tue, 09 Jan 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

मेरठ में अपराधियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यहां सोमवार को मवाना रोड पर नंगली ईशा गांव में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की। बताया गया कि दंपती को एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन
Criminals are fearless: family held hostage at gunpoint and looted in the house in Nangli Isha village
बुजुर्ग दंपती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में एनएच-119 मवाना रोड पर इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में देर शाम बुजुर्ग दंपती को हथियारबंद 4 बदमाशों ने घर के अंदर एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। अलमारी से 40 हजार की नगदी, ज्वेलरी ले गए। पुलिस की लापरवाही से पीड़ितों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के नगली ईशा गांव में मवाना चीनी मिल से सीनियर अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत वेदप्रकाश चौहान अपनी पत्नी कौशल्या के साथ गांव के बाहर बने घर में रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिसमें दो इंजीनियर हैं। तीनों ही परिवारों के साथ बाहर रहते हैं। वेदप्रकाश के मुतबिक सोमवार शाम दोनों खाना खाकर कमरे में सो गए। तभी बाहर की दीवार से बदमाश घर में घुसे। घर के अंदर सीडी के सहारे छत पर गए और जीने के रास्ते घर में दखिल हो गए।

विज्ञापन

कमरे में तमंचे के बल पर बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिया। चारों बदमाशो ने घर को तसल्ली से खंगाला। अलमारी में रखी 40 हजार की नकदी, ज्वेलरी सहित ड्रायफ्रूट व अन्य समय  इखट्टा कर लिए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उन्ही के सामने पैसों का बंटवारा किया। उसके बाद मुख्य गेट खोलकर फरार हो गए।

बुजुर्ग वेदप्रकाश(80) साइकिल लेकर गांव गए और लोगों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं परिजनों का आरोप है घटना को लेकर पुलिस ने लापरवाही दिखाई। आसपास किसी से भी पूछताछ नहीं की। वही इस मामले में एसपी देहात ने तीन टीमें घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed