{"_id":"62b4b7b71c46e707ba3c28a1","slug":"criminal-sunny-kakran-and-atul-jat-of-the-lawrence-bishnoi-gang-have-been-shifted-from-sonipat-to-meerut-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शातिर अपराधी सनी काकरान और अतुल जाट मेरठ जेल में शिफ्ट, खौफनाक वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शातिर अपराधी सनी काकरान और अतुल जाट मेरठ जेल में शिफ्ट, खौफनाक वारदात को दिया था अंजाम
Fri, 24 Jun 2022 12:28 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:28 AM IST
सार
एलएलबी के छात्र की हत्या के आरोपी सनी काकरान और अतुल जाट को सोनीपत से मेरठ जेल में शिफ्ट कर दिया है। ये दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
प्रयाग हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शातिर अपराधी सनी काकरान और अतुल जाट सोनीपत जेल से मेरठ जिला जेल में शिफ्ट हो गए हैं। यह दोनों कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खुर्द में एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या में नामजद आरोपी हैं। छात्र की 20 मई को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई थी। दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ सोनीपत में सेरेंडर किया था। सनी काकरान और अतुल जाट को भावनपुर, इंचौली और कंकरखेड़ा पुलिस रिमांड पर ले सकती है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रयाग चौधरी की हत्या में इन दोनों के अलावा संदीप और नसीरुद्दीन के नाम सामने आए थे। इससे 10 महीने पहले सनी और अतुल ने इंचौली के चिंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या की थी। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी था। वहीं, पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया। इसी गैंग से सनी, अतुल सहित अन्य जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को बी-वारंट पर मेरठ लाया गया है। सोनीपत से मेरठ जेल में दोनों आरोपी शिफ्ट हो गए हैं। दोनों पर हत्या और लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन
वाहन लूट में बना वारंट
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि सनी और अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर भावनपुर क्षेत्र में एक साल पहले कई वाहन लूटे थे। पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया था। इसमें दोनों आरोपी फरार थे। भावनपुर में वाहन लूट मामले में उनका वारंट बना है। पुलिस का कहना है कि अन्य मुकदमे में भी वारंट लिया जाएगा।