{"_id":"5fa411aa8ebc3e3b4b41a1ce","slug":"criminal-of-price-money-worth-of-twenty-five-thousand-injured-in-police-encounter-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को मारी गोली, घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को मारी गोली, घायल, साथी फरार
Fri, 06 Nov 2020 01:43 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:43 AM IST
सार
- गोली लगने से घायल बदमाश को कराया अस्पताल में भर्ती, साथी फरार
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के काली नदी पुल के निकट बुधवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व रुड़की समेत कई अन्य जिलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर काली नदी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि गोली से घायल बदमाश की पहचान मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी फैसल अब्बास के रूप में हुई, जिसके पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही संदिग्ध बाइक भी बरामद की गई है। वहीं, आरोपी के फरार साथी की पहचान अरशद के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी फैसल अब्बास के खिलाफ जनपद के साथ ही राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड के रुड़की थाने में 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिस पर शहर कोतवाली से ही दो मुकदमों में वांछित होने के चलते 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।