फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminal injured in a police encounter in saharanpur district

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार, बाइक व तमंचा बरामद

Sat, 02 Nov 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Nov 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
criminal injured in a police encounter in saharanpur district
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को सुबह के समय गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस  द्वारा रोके जाने पर बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहारनपुर के थाना फतेहपुर पुलिस सुबह के वक्त चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोका गया तो दोनों बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए थाना बिहारीगढ़ की तरफ भागे। 

विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर ली। यहां तकीपुर मोड़ हाईवे पर  पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में थे कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल शातिर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रियाजुल उर्फ राजुल पुत्र याकूब निवासी ग्राम शेरपुर खान आजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर गोली लगने से घायल हुआ है।जबकि उसका साथी मौके से फरार है।

साथी बदमाश की तलाश के लिए काॅम्बिग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed