{"_id":"5bb3bb8d867a55014042ea73","slug":"criminal-firing-on-home-guards-during-checking-in-shamli-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने चेकिंग के दौरान होमगार्ड को मारी गोली, छीनकर ले गए राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने चेकिंग के दौरान होमगार्ड को मारी गोली, छीनकर ले गए राइफल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
घायल होमगार्ड संजय, मौके पर पुलिस बल के साथ एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले में चौसाना चौकी क्षेत्र में कमालपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने होमगार्ड संजय को गोली मार दी। होमगार्ड और एक सिपाही चेकिंग कर रहे थे। जब उन्होंने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की तो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल होमगार्ड संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। गोली सीने में लगी है। होमगार्ड को गोली मारने के साथ ही उसके साथी सिपाही से भी मारपीट की गई, दोनों पुलिसकर्मियों की राइफल भी बदमाश छीनकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन