फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murder in immoral relations, children are afraid of seeing dead body

अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए बच्चे

Mon, 05 Feb 2018 11:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Youth murder in immoral relations, children are afraid of seeing dead body
युवक की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। कत्ल की वारदात से सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं बल्कि खून से लथपथ शव देखकर बच्चे भी सन्न रह गए। मृतक के भांजे ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


कस्बे के मौहल्ला तीरग्रान निवासी मोबीन खान (38) पुत्र शब्बीर अविवाहित था। बुधवार रात करीब 10.30 पर वह काम से लौटकर अकेला आकर घर सो गया। उसकी मां मुजफ्फरनगर अपने मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 12 बजे घर की बैठक में चारपाई में खून से सना शव बच्चों ने देखा, तो सन्न रह गए। मौके पर महिलाओं समेत सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। हर किसी की जुबां पर हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। आरोपियों ने बेरहमी से युवक की गला रेतकर घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएचओ गिरीश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भांजे जावेद ने मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर से आकर घटना की रिपोर्ट मोहल्ले के दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि मृतक मोबीन उसका मामा था। वह काला नामक युवक के साथ शहद बेचने का कार्य करता था। रुपये के लेनदेन को लेकर उनकी अक्सर मारपीट होती रहती थी। कुछ दिन पहले उसने उसके मामा का सिर फोड़ दिया था। उसके मामा के पड़ोस की महिला से अनैतिक संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : चाचा ने इकलौते भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला, ये रही हत्या की वजह

Youth murder in immoral relations, children are afraid of seeing dead body
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि महिला को उसके देवर ने पत्नी के रूप में रख लिया था। आरोप है कि वह अनैतिक संबंधों का विरोध करता था, लेकिन महिला गुपचुप तरीके से मोबीन के घर आती रहती थी। इसी रंजिश में पड़ोसी युवक ने अपने साथी काला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वादी जावेद ने बताया कि मृतक उसके साथ रंगाई-पुताई का कार्य भी साथ-साथ करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

खून से लथपथ शव देखकर बच्चे सन्न 
कस्बे के तीरग्रान निवासी अपने घर में मोबीन अक्सर अकेला रहता था। घटना के वक्त उसकी मां अपने मायके मुजफ्फरनगर गई थी। मृतक काम से रोजाना की तरह देर से आता था और सुबह काम पर चला जाता था। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोग पहले तो घटना को लेकर चुप्पी साधे थे, लेकिन उसके भांजे ने आकर अनैतिक संबंधों की जानकारी दी तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बृहस्पतिवार करीब 12 बजे रोजाना की तरह बच्चों ने खेलते हुए उसके घर की बैठक का दरवाजा खोला तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। बच्चों के शोर मचाने पर ही घटना का पता चला। दरअसल, मोबीन के घर के आंगन में अमरूद का पेड़ था। वहां रोजाने बच्चे आकर खेलते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed