फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogesh badora gang two members arrested

योगेश भदौड़ा गैंग का मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार

Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
yogesh badora gang two members arrested
योगेश भदौड़ा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

योगेश भदौड़ा गैंग के गुर्गे योगेश उर्फ लाला को उसके दो साथियों के साथ कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। योगेश जानी ढढरा गांव का प्रधान भी है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, चार कारतूस और वैगन आर कार बरामद की है।

विज्ञापन


एएसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि योगेश उर्फ लाला ने कपिल और श्यामवीर के साथ सोमवार देर रात को खड़ौली चौराहे पर एक होटल में खूब गुंडई की। होटल स्टाफ पर पिस्टल तानकर फायरिंग की कोशिश की। मैगजीन निकल जाने की वजह से गोली नहीं चली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर  तीनों को दबोच लिया। एएसपी के अनुसार योगेश उर्फ लाला ढढरा गांव का प्रधान है और योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़ा है। उसका साथी कपिल और श्यामवीर भी उसी के गांव के हैं। हालांकि इन दोनों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। लाला जानी थाने का गैंगस्टर है और उस पर गुंडा एक्ट भी लगी है। योगेेश उर्फ लाला प्रधान का चुनाव जीतने के बाद जेल गया, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया। चर्चा है कि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में भी है।

विज्ञापन

कई जनपदों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत 22 मुकदमे दर्ज

yogesh badora gang two members arrested
आरोपियों को ले जाती पुलिस

कई मामले हैं दर्ज
एएसपी के अनुसार योगेश लाला धमकी देकर रुपये वसूली के अलावा लूट और डकैती की वारदातें भी कर चुका है। मेरठ समेत कई जनपदों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिले में सरधना, किठौर, जानी और कंकरखेड़ा में भी कई केस दर्ज हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी उस पर हत्या, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। शेरकोट बिजनौर में भी जानलेवा हमले और 25 आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed