मर्डर: रात को घर से अचानक स्कूटी लेकर निकली थी पत्नी, चंद घंटे बाद जंगल में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर से शुक्रवार रात महिला की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह महिला का शव मुंडाली क्षेत्र के भगवानपुर-समयपुर मार्ग पर मिला।
महिला के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला के पति ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर के अंबेडकर भवन मोहल्ला निवासी सतपाल की पत्नी लक्ष्मी (35) मेडिकल कॉलेज मोर्चरी के बराबर में पति के साथ दुकान लगाकर कपड़े व जूते बेचती थी।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे महिला को कॉल करके घर से किसी ने बुलाया था। महिला स्कूटी लेकर घर से निकल गई। देर रात तक नहीं लौटी तो पति ने कॉल कीए लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
परिजनों ने भावनपुर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह महिला का शव मुंडाली थाना क्षेत्र में भगवानपुर.समयपुर मार्ग स्थित खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या का पता चलते ही एएसपीध्सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने महिला की स्कूटी गढ़ रोड स्थित मित्रलोक कॉलोनी के पास से बरामद की है। महिला के जेवरात गायब थे और गले पर चोट के निशान मिले।
महिला के पति की तहरीर पर मुंडाली पुलिस ने जयभीमनगर निवासी उमेश गुर्जरए देव उर्फ कपिल कुमार व आशीष ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं। महिला ने चार लाख रुपये आशीष ठाकुर को दिए थे। महिला अपने पैसे मांग रही थी। आरोपी पैसे देने से इंकार कर रहा था। पैसों को लेकर ही आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है।
महिला के गले पर निशान मिले हैं। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मोबाइल पर जो कॉल आई थीए उसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का नहीं है। पैसों के लेनदेन में महिला की हत्या की गई है। -अविनाश पांडेयए एसपी देहात