{"_id":"57c34db34f1c1baf1cd5083a","slug":"woman-died-in-hospital-at-the-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला की मौत पर बखेड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में महिला की मौत पर बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया।
पीड़ित खड़ौली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने पत्नी शर्मिला (48) को बच्चेदानी में टृयूमर की शिकायत पर रोहटा रोड स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया था। 26 अगस्त को शर्मिला का ऑपरेशन हुआ था।
रविवार रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान शर्मिला की मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल का एक डॉक्टर शर्मिला को मृत हालत में ही एक दूसरे अस्पताल ले गया और परिजनों को उसकी हालत सीरियस बताकर भर्ती कराने की कोशिश की। उस अस्पताल के डॉक्टरों ने शर्मिला को मृत बताकर भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मौत होने का पता चलने पर शर्मिला के परिजन भड़क गए। इस बीच खड़ौली से भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने चिकित्सकों से मारपीट करते हुए मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सकों को दौड़ा लिया और जाम लगा दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा, रोहटा, रेलवे रोड, टीपी नगर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सकों को किसी तरह बचाया। एसओ यादराम यादव का कहना है कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।