फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers has come in support of police in case of Sheman Khan encounter at Meerut

शेमान खान मुठभेड़ मामला: पुलिस के समर्थन में आए ग्रामीण, एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Sun, 01 Dec 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Dec 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers has come in support of police in case of Sheman Khan encounter at Meerut
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस से जुड़े शेमान मुठभेड़ मामले में शनिवार को टेहरकी के ग्रामीण पुलिस के समर्थन में आ गए। उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


टेहरकी के पूर्व प्रधान इंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शेमान खान उर्फ मीठा काफी समय से लोगों में दहशत का पर्याय बना हुआ था। उसके खिलाफ सरधना सहित कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। ऐसी स्थिति में अगर पुलिस से उसकी मुठभेड़ होती है और उसको गोली लगती है तो पुलिस को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शेमान खान के परिवार की हिस्ट्री अगर देखी जाए तो गश्ती पुलिस से मारपीट कर राइफल लूटना, गोकशी करना, आये दिन मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाना जैसे कई मामले इस परिवार से जुड़े हैं। शेमान भी अपराध की राह पर चला। उसने दुष्कर्म व लूटपाट जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया है। जिन लोगों ने उसके खिलाफ मुकदमे पंजीकृत कराए, अब उन ही लोगों पर वह मुठभेड़ का ठीकरा फोड़ते हुए 20 लाख रुपये की अनैतिक मांग कर रहा है। 

इसके बाद भी पुलिस मुठभेड़ को गलत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और लूटपाट के दौरान गया सामान बरामद कराने की मांग की है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान कमल सिंह, कुंवरपाल चौहान, आशीष चौहान, जितेंद्र कुमार, राजाराम सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed