फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल

Fri, 29 Nov 2019 05:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Inspector of meerut police has trapped in Khan encounter case at Uttar Pradesh
घायल शेमान खान - फोटो : अमर उजाला

20 साल का शेमान खान पुलिस की तीन गोलियों से जिंदगी भर कराहता रहेगा। नौ भाई बहनों में आठवें नंबर का शेमान ने गुरुवार को मुठभेड़ की कहानी बताकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। बोला कि एम्स के डॉक्टर उसे यहां तक कह चुके हैं कि हमने तो अपना काम कर दिया, अब आगे तुम्हारा नसीब है।

Inspector of meerut police has trapped in Khan encounter case at Uttar Pradesh
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ का शिकार हुए शेमान ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह वह अपने चचेरे भाई शादाब के साथ केटीएम बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। बाइक पर नंबर नहीं था, क्योंकि वह नई खरीदी थी और बहन फरीदा की शादी में देनी थी। जब वह बाइक से मछरी गांव के पास पहुंचा तो आरोप है कि तभी सादा कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तू ही शेमान है ना, इतना कहते ही टक्कर मार दी। जैसे ही मैं बाइक से गिरा तभी एक पुलिसकर्मी ने दाहिनी कोख के पास गोली मार दी। इस दौरान मेरा चचेरा भाई शादाब ईख के खेत में छिपकर भाग निकला। जिसके बाद मुझ घायल को उन्होंने स्कॉर्पियो में डाला और पुलिस कंकरखेड़ा के जंगल में ले गई।

Inspector of meerut police has trapped in Khan encounter case at Uttar Pradesh
घायल युवक शेमान - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद रास्ते में लिटाकर कहा कि बता बाइक कहां से लूटी है। मैं हाथ जोड़ने लगा कि यह नई बाइक है, हमें बहन की शादी में देनी है। इसी बीच जिस पुलिसकर्मी ने टक्कर मारते समय गोली मारी थी, उसी ने दो और गोली वहीं पर करीब ढाई या तीन फीट की ऊंचाई से मार दी। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspector of meerut police has trapped in Khan encounter case at Uttar Pradesh
एम्स दिल्ली

शेमान के अनुसार एम्स दिल्ली में करीब एक माह तक इलाज चला। डॉक्टरों ने बताया था कि एक गोली कोख में लगकर रीढ़ की हड्डी को तोड़ते हुए पार हो गई। ऑपरेशन तो सफल हो चुका है। लेकिन आगे तुम्हारा नसीब है। शेमान नाम का युवक बताता है कि उसका शरीर अब काम नहीं करता और वह बैठ भी नहीं सकता। करवट नहीं ली जाती। पेट और उसके नीचे का हिस्सा ऐसा हो गया है कि जैसे शरीर में लकवा मार गया है। युवक ने कहा कि नीली शर्ट में जो पुलिसकर्मी है वह क्राइम ब्रांच का बता रहा था। उसी ने तीनों गोलियां मारी थीं।

विज्ञापन

यह किया था पुलिस ने दावा

Inspector of meerut police has trapped in Khan encounter case at Uttar Pradesh
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ के बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने दावा किया था कि दोपहर दो बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इसमें सरधना क्षेत्र के टेहरकी निवासी शेमान उर्फ मीठा को तीन गोली लगी थीं, जबकि दूसरे साथी शादाब को पकड़ लिया गया था। दोनों उस बिना नंबर की बाइक पर सवार थे, जिससे क्षेत्र में चेन स्नैचिंग हो रही थीं। फर्द के अनुसार शादाब ने पूछताछ में बताया था कि बरामद बाइक और मोबाइल दस अक्तूबर को एक युवक से लूटी थी। दोनों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed