{"_id":"618032a1973e752854240cee","slug":"up-news-some-youth-have-made-a-girl-video-with-two-boys-and-attacked-by-pistol-in-kharkhoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती संग दो युवकों का अश्लील वीडियो बनाया, फिर पिस्टल की बट मारकर किया घायल, मोबाइल व नगदी भी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवती संग दो युवकों का अश्लील वीडियो बनाया, फिर पिस्टल की बट मारकर किया घायल, मोबाइल व नगदी भी लूटी
Tue, 02 Nov 2021 12:02 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:02 AM IST
सार
मेरठ में कुछ युवकों ने एक युवती का दो युवकों के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। वहीं विरोध करने पर पिस्टल की बट से घायल कर दिया और उनसे मोबाइल व नगदी भी लूय ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में खरखौदा के लोहिया नगर मंडी में रविवार रात ब्लैकमेल करने के इरादे से युवती के साथ दो युवकों का आधा दर्जन युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने दोनों युवकों से तीन लाख रुपये मांगे। विरोध पर दोनों युवकों से मोबाइल व 32 हजार रुपये लूट लिए और पिस्टल की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रविवार रात खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर, कांशीराम कॉलोनी सहित आसपास के रहने वाले छह युवकों ने एक युवती के साथ मिलकर हापुड़ के मजीद पुरा निवासी जुबेर और उसके दोस्त शाहबाज को अपने जाल में फांस लिया। युवती ने दोनों को लोहिया नगर सब्जी मंडी में बुलाया। तभी आरोपी छह युवक भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने दोनों युवकों व युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दोनों युवकों से तीन लाख रुपये मांगे। विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के मोबाइल और 32 हजार रुपये लूट लिए। बाद में दोनों को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस 24 घंटे तक मामले को दबाए रही और पीड़ित पक्ष पर जबरन समझौते का दबाव बनाती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें