Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man arrested for harassing a woman by creating a fake Instagram account

Kangra News: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर महिला को परेशान करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Nov 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for harassing a woman by creating a fake Instagram account
महिला और उसके परिवार की तस्वीरों पर कीं अश्लील टिप्पणियां
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर डालकर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं को बदनाम करने और ऑनलाइन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस थाना डमटाल में दर्ज मामले में एक महिला और उसके परिवार की तस्वीरों का दुरुपयोग करने, अश्लील टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शाम लाल पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी शेरपुर चौक, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसके नाम से इंस्टाग्राम पर अलग-अलग फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी और उसके परिवार की तस्वीरें अपलोड कर रहा था। इन तस्वीरों पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।
आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था। इसके बाद उसे अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन आने लगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना डमटाल में 26 अगस्त 2026 को अभियोग संख्या 141/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 352 और महिलाओं का अशोभनीय चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की ओर से बनाए गए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक और डिलीट करवाए। इसके बाद तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अब मामले में आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट न बनाएं और न ही किसी की पहचान का दुरुपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed