फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: miscreants have demanded an extortion of 10 lakh from a Saraf trader in Kankarkhera of Meerut and the police is investigating

रंगदारी मामला: सर्राफ व्यापारी की सुरक्षा में लगाई सिपाही की ड्यूटी, सामने आए इन दो बड़े गैंग के नाम

Mon, 01 Nov 2021 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Nov 2021 09:31 PM IST
सार

मेरठ में एक सर्राफ व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में दो बड़े गैंग के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: miscreants have demanded an extortion of 10 lakh from a Saraf trader in Kankarkhera of Meerut and the police is investigating
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ के एक सर्राफ व्यापारी से मांगी गई रंगदारी के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार इस मामले में भदौड़ा गैंग के अलावा अन्य गैंग के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस सर्विलांस के जरिए गैंग के सदस्य की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गुरुनानक बाजार में रहने वाले राणा ज्वैलर्स के मालिक राजीव राणा को एक सप्ताह पहले फोन पर अनजान नंबर से धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पहले तो वह चुप्पी साधे रहे। लेकिन, बार-बार फोन आने पर उन्होंने रविवार को मामले की जानकारी कंकरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि भदौड़ा गैंग ने सर्राफ को धमकी दी। इसको लेकर अभी पुलिस भी जांच कर रही है कि यह किस गैंग का मामला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पुलिस ने सर्राफ की सुरक्षा में एक सिपाही की ड्यूटी लगाई है। जानकारी यह भी है कि भदौड़ा गैंग के अलावा इस मामले में दिल्ली के बड़े गैंग लायंस का भी हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

दरअसल, लगभग डेढ़ साल पहले पुलिस ने पल्लवपुरम में शक्ति नायडू का एंनकाउंटर किया था। शक्ति कभी लायंस गैंग का सदस्य हुआ करता था। साथ ही अक्षय व रोहित चौधरी के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। लेकिन इस बात को लेकर अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों किस गैंग से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed