फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: two youths sexually assaulted with class 12 girl student in a hotel and the video went viral in Meerut

खौफनाक: 12वीं की छात्रा से होटल में सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर अश्लील वीडियो किया वायरल

Tue, 21 Dec 2021 11:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Dec 2021 11:58 PM IST
सार

मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। दो युवकों ने इंटर की छात्रा को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वारयल कर दिया।

विज्ञापन
UP Crime: two youths sexually assaulted with class 12 girl student in a hotel and the video went viral in Meerut
छात्रा पर यौन हमला किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट की इंटर की छात्रा को अगवा कर दो युवक होटल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा के पिता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी माधवपुरम स्थित कॉलेज में इंटर की छात्रा है। मंगलवार सुबह छात्रा अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। छात्रा ने आरोप लगाया कि 14 दिसंबर को लिसाड़ी गांव निवासी तालिब और उसका दोस्त मोहसिन उर्फ मोमीन उसे अगवा करके दिल्ली रोड स्थित होटल सैंडलवुड ले गए। दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और उनके सामने झुकी नहीं। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों से वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। सोमवार को छात्रा की वीडियो वायरल कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने पुलिस की टीम गठित की और दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने होटल में जाकर साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

आरोपी ने एक साल पहले भी छात्रा से किया था दुष्कर्म 
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी तालिब की पहले दोस्ती थी। तालिब ने छात्रा के घर में घुसकर एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पहले भी फेसबुक पर वीडियो वायरल कर दिया था। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी आहत था। छात्रा भी दहशत में थी और उसकी पढ़ाई छूट गई थी। वह कॉलेज जाने से भी डरने लगी थी। आरोपी पीड़ित परिवार पर टिप्पणी भी करता था। अब आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह दुस्साहसिक वारदात की है। एक सप्ताह पहले छात्रा घर के बाहर खड़ी थी, तभी दोनों उसे अगवा करके ले गए थे। 

इंसाफ के लिए गिड़गिड़ाए पिता-पुत्री 
एसएसपी ऑफिस में पीड़िता और उसके पिता पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे। पिता-पुत्री ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं की। एसएसपी ने शिकायती पत्र देखते ही तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट के सीयूजी नंबर पर कॉल की और आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला 

होटल पर भी होगी कार्रवाई 
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि अब होटल पर भी कार्रवाई होगी। छात्रा नाबालिग है, इसके बावजूद होटल वालों ने आरोपियों को कमरा दे दिया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed