{"_id":"5f2b9e126995c1126e26cdbc","slug":"up-crime-news-wife-has-killed-to-husband-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने दिव्यांग पति को गला दबाकर मार डाला, नसीम ने कबूल किया जुर्म, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पत्नी ने दिव्यांग पति को गला दबाकर मार डाला, नसीम ने कबूल किया जुर्म, ये था पूरा मामला
Thu, 06 Aug 2020 11:38 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
इस्लामुद्दीन और नसीमा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लिसाड़ी गेट लक्खीपुरा की गली नंबर 26 में बुधवार को टीवी मैकेनिक इस्लामुद्दीन (45 वर्ष) पुत्र अलीमुद्दीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस्लामुद्दीन की पत्नी नसीम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नसीम का कहना है कि वह इस निकाह से खुश नहीं थी। इस्लामुद्दीन उसका उत्पीड़न करता था इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व इस्लामुद्दीन के छोटे भाई रियाजुद्दीन उर्फ राजू ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद राजू की पत्नी नसीम का निकाह दिव्यांग इस्लामुद्दीन से कर दिया गया था। राजू से नसीम को दो बच्चे थे जबकि इस्लामुद्दीन से भी नसीम को एक बेटा पैदा हुआ। इस्लामुद्दीन के बड़े भाई सलीमुद्दीन का आरोप है कि इस्लामुद्दीन करीब 70 प्रतिशत दिव्यांग था इसलिए नसीम को पसंद नहीं था। इस्लामुद्दीन ने कुछ दिन पूर्व अपनी हत्या का अंदेशा भी जताया था। आरोप है कि नसीम आरिफ नाम के एक युवक से मिलकर उसकी हत्या करा सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को नसीम ने इस्लामुद्दीन की मौत होने की जानकारी दी। जब परिवार के लोग उसके घर पहुंचे तो इस्लामुद्दीन के चेहरे पर नाखून और गले पर नील के निशान थे। उसके कान से खून निकल रहा था। शक होने पर नसीम से पूछताछ की तो उसने कहा कि सिर के दर्द की गोली खाने से इस्लामुद्दीन की मौत हुई है। पुलिस ने इस्लामुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नसीम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह के विवाद को लेकर रंजिशन भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव, होमगार्ड समेत 11 घायल
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार नसीम ने बताया कि उसका पति उसको मारता पीटता था और उसका उत्पीड़न करता था। तंग आकर उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके पति के मरने के बाद उसके परिजनों ने उसका निकाह जबरन दिव्यांग से करा दिया था जिससे वह खुश नहीं थी। सलीमुद्दीन ने नसीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/