फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: The police has exposed the murder of two girls in Sardhana of Meerut

सनसनीखेज खुलासा: सामने आया दो युवतियों की हत्या का राज, प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम, नोएडा में करती थीं नौकरी

Sat, 14 Aug 2021 01:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 01:48 PM IST
सार

मेरठ में हुई दो युवतियों की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
UP Crime News: The police has exposed the murder of two girls in Sardhana of Meerut
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो युवतियों की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। दोनों युवतियों के शव नानू-रतौली के जंगल में नाले में पड़े मिले थे। पुलिस के अनुसार अफसाना नानू गांव की रहने वाली थी। दूसरी युवती अफसाना के भाई की साली थी। खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कई युवकों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया गया कि युवतियों की हत्या के बाद कार से शवों को लाकर नाले में फेंक दिए गए थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। मृतक दोनों युवतियां नोएडा में नौकरी करती थीं।
विज्ञापन


ये था मामला
मेरठ के सरधना क्षेत्र में नानू-रतौली के जंगल में नाले में दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों युवतियों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों के पास नहीं मिला था कोई सबूत
दो युवतियों की हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने के लिए नानू के जंगल से होकर रतनगढ़ी की तरफ जाने वाले नाले में डाल दिए थे। शव मेरठ-करनाल हाईवे से दक्षिण साइड में 400 मीटर दूरी पर गुजर रहे नाले से डाले या फिर रतौली मार्ग पर पक्की चकरोड के रास्ते से होते हुए नाले पर पहुंचकर डाले गए। इसकी दूरी 300 मीटर है। नाले से 100 मीटर की दूरी पर गंगनहर पटरी भी है, जिससे यहां आया जा सकता है। दोनों युवतियों के शव नाले में भरे पानी में औंधे मुंह पडे़ मिले थे। वहीं युवतियों के शवों के पास पर्स, घड़ी, मोबाइल या कोई अन्य सामग्री नहीं मिली थी, जिससे उनकी पहचान हो सके। 


दोनों लड़कियों की पहचान हो गई है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed