{"_id":"6ab425aa1f675429e40d2e58","slug":"cashier-dies-after-collision-with-tractor-trolley-gonda-news-c-100-1-slko1026-166623-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कैशियर की मौत
Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद पजिरन व अन्य।
झंझरी/गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ हाईवे पर एससीपीएम चौकी के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार निजी पैथोलॉजी सेंटर के कैशियर की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कंप्यूटर ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरदयाल गांव निवासी प्रमोद कुमार (30) एक निजी पैथोलॉजी सेंटर में कैशियर थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह शहर के महाराजगंज निवासी अपने साथी कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद हसन के साथ बाइक से एससीपीएम कॉलेज की ओर जा रहे थे। दोनों एससीपीएम चौकी के पास पहुंचे ही थे कि लखनऊ की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चौकी के पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद हसन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई मनोज ने बताया कि प्रमोद ने हेलमेट लगा रखा था। टक्कर में हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
तीन भाइयों में सबसे छोटे थे प्रमोद
प्रमोद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई मनोज कुमार यहीं रहकर खेती-किसानी करते हैं, जबकि विनोद कुमार और मृतक के पिता छांगुर दमन में नौकरी करते हैं। हादसे में प्रमोद की मौत की सूचना के बाद भाइयों और मां सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।