फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Both accused caught manufacturing illegal firecrackers sent to jail.

Deoria News: अवैध पटाखा बनाते पकड़े गए दोनों आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Both accused caught manufacturing illegal firecrackers sent to jail.
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में मंगलवार की शाम अवैध तरीके से पटाखा निर्माण के ठिकाने पर छापे के दौरान पकड़े गए दो आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में दीपावली पर पटाखों की आपूर्ति करने की बात बताई। भुजौली गांव निवासी राजकिशोर सिंह का हेतिमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मकान है। वह परिवार के साथ गांव में रहते हैं। मकान मालिक के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले नौतन हथियागढ़ निवासी हसनैन खान और अरमान खान उनके पास आए थे। दोनों ने परिवार में विवाद की बात कही और व्यवसाय कर जीवनयापन करने के लिए कमरा किराये पर मांगा। राजकिशोर ने विश्वास करके मकान के अंदर के दो कमरे किराये पर दे दिए। महुआडीह के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दीपावली पर दुकानों में पटाखों की आपूर्ति कर लाभ कमाने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed