{"_id":"6af89f6f0cf49346330d1107","slug":"japanese-sweetness-worth-six-lakh-rupees-lost-on-the-way-to-kalka-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191887-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कालका की राह में गुम हो गई छह लाख की 'जापानी मिठास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कालका की राह में गुम हो गई छह लाख की 'जापानी मिठास'
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी से जापानी फल की 300 पेटियां जीप में लोड कर कालका रेलवे स्टेशन भेजी गईं, लेकिन करीब छह लाख रुपये का फल मंजिल तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया। जीप चालक और परिचालक भी वाहन समेत लापता हैं। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी अरविंद भुंतर सब्जी मंडी में फल के व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की शाम करीब छह बजे जीप में जापानी फल की 300 पेटियां लोड करवाई थीं। यह फल उन्होंने सब्जी मंडी की अलग-अलग आढ़ती दुकानों से खरीदा था। पेटियों को कोलकाता की सब्जी मंडी भेजा जाना था। इसके लिए इन्हें कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाना निर्धारित किया गया था।
व्यापारी के अनुसार, फल की पेटियां लोड करने के बाद जीप को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, लेकिन चालक सुमित और परिचालक राहुल माल लेकर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। जीप सहित उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। व्यापारी ने आशंका जताई है कि चालक और परिचालक ने जानबूझकर फल की पेटियां कहीं अन्य स्थान पर बेच दी हैं।
विज्ञापन
एसपी कुल्लू अभिषेक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।