फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: One criminal have arrested by police and injured in encounter at Shamli

यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया मास्टरमाइंड शेरखान, पैर में गोली लगने से इनामी घायल, चल रहा था वांछित

Thu, 13 Aug 2020 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Aug 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: One criminal have arrested by police and injured in encounter at Shamli
आरोपी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के कैराना में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि करीब 15 दिन पहले एटीएम में चोरी के प्रयास के मामले में यह बदमाश वांछित चल रहा था। तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। यही नहीं बल्कि यह बदमाश चोर गिरोह का मास्टर माइंड भी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात शामली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि मास्टर माइंड शेरखान निवासी इमामबाड़ा और एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार रात पुलिस को जगनपुर रोड पर आरोपी के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने तमंचे से फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी शेरखान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। वहीं एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संजय खोखर हत्याकांड: हत्या की असली वजह क्या है, कौन-कौन इसमें शामिल, बेटा बोला-सबके नाम सामने आएं

उधर, एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि देर रात पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 15 हजार का इनामी घायल हो गया। उन्होंने बताया आरोपी शेरखान पिछले कुछ दिनों से वांछित चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed