{"_id":"6ae501ac6986cc133e049125","slug":"water-crisis-deepens-in-kaudihar-consumers-face-hardship-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-22469-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कंजासा में महिलाओं ने अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कंजासा में महिलाओं ने अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ीं
Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
घूरपूर - गांव से शराब की दुकान बंद कराने के लिए संगठित महिलाओं को समझाती पुलिस
कंजासा गांव में महिलाओं ने सरकारी शराब की दुकान और अवैध शराब के धंधे के खिलाफ फिर मोर्चा खोला है। गत दस अक्तूबर को भी महिलाओं ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने पंद्रह दिन में दुकान हटवाने का आश्वासन दिया था।
बीस दिन बाद भी सरकारी शराब की दुकान नहीं हटी। इस पर महिलाएं शुक्रवार को दोबारा एकत्र हुईं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान तक मार्च किया। घूरपुर पुलिस को सूचना मिली। थाना प्रभारी हरकेश सिंह और एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने और अवैध भट्ठियों का विरोध किया। एसीपी ने महिलाओं से अवैध शराब बनाने के ठिकानों के बारे में पूछा।
महिलाएं पुलिस के साथ गांव के अंदर और घाट के पास कई जगहों पर पहुंचीं। वहां बन रहे अवैध शराब के ठिकानों पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई भट्ठियां तोड़ीं और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए। लहन भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के नाम दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं सरकारी दुकान बंद कराने पर अड़ गईं। एसीपी ने जिले के बड़े अधिकारियों से बात कर जल्द दुकान हटवाने का भरोसा दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर महिलाएं विरोध कर रही थीं। पुलिस पहुंची तो महिलाओं को समझा दिया गया। शराब की दुकान को वहां से हटाने के लिए एसडीएम बारा को रिपोर्ट भेजी गई है।-अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा