फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय खोखर हत्याकांड: हत्या की असली वजह क्या है, कौन-कौन इसमें शामिल, बेटा बोला-सबके नाम सामने आएं

Thu, 13 Aug 2020 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Aug 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
bjp leader sanjay khokhar murder case son Manish Khokhar says Police should know real reason behind murder
bjp leader murder - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की वजह रंजिश बताई गई है। मास्टर माइंड नितिन धनकड़ समेत तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

 
bjp leader sanjay khokhar murder case son Manish Khokhar says Police should know real reason behind murder
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र की हेवा पुलिया से संजय खोखर की हत्या के आरोपी ककौर कलां निवासी मयंक डालर और हेवा के अंकुश को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात 1:55 बजे दोनों को पुलिस ने दबोचा और बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। 
bjp leader sanjay khokhar murder case son Manish Khokhar says Police should know real reason behind murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे साल 2018 में हुए झगड़े की रंजिश ही है। वारदात का मास्टरमाइंड छपरौली का नितिन धनकड़ है, जो कि अभी फरार है। गिरफ्तारी आरोपियों से तमंचा बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader sanjay khokhar murder case son Manish Khokhar says Police should know real reason behind murder
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हत्या की असली वजह पता करे पुलिस : मनीष खोखर
संजय खोखर के बेटे मनीष खोखर ने कहा है कि हत्या की असली वजह का पता चलना चाहिए। मेरे परिवार को खतरा है। पुलिस की हर जांच में मेरा भाई निर्दोष साबित हुआ था। मेरे पिता की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके सबके नाम सामने आने चाहिए। इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
bjp leader sanjay khokhar murder case son Manish Khokhar says Police should know real reason behind murder
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खुलासे की जल्दी, क्या और भी हैं वजह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में वारदात के खुलासे के निर्देश दिए थे। संजय खोखर की हत्या में मुकदमा नामजद हुआ तो पुलिस ने भी फटाफट दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने नहीं लाया गया। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या हत्या के पीछे कोई सियासी कनेक्शन तो नहीं है। संजय खोखर बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा के करीबी थे। खुद विधायक और उनके प्रतिनिधि अपनी जान को खतरा बता चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सिर्फ रंजिश में ही संजय खोखर की जान गई या कोई दूसरी भी बड़ी वजह है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed