फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Jul 2020 01:53 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jul 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
A accused wanted have enjoy party with policemen and video viral at Meerut
लाल घेरे में वांटेड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ियों, वाहन चोरों और पुलिस की साठगांठ की रोजाना पोल खुल रही है। चोरी और लूट के वाहन काटने में माहिर सोतीगंज के वांटेड कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों के साथ मौज मस्ती के फोटो वायरल होने पर चर्चा में रहे। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

A accused wanted have enjoy party with policemen and video viral at Meerut
सोतीगंज में दुकानों में जांच करती पुलिस

सदर बाजार थाना अंतर्गत सोतीगंज निवासी कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला का नेटवर्क दूसरे राज्यों में भी फैला है। चर्चा है कि कुछ पुलिसकर्मी विभाग से ज्यादा राहुल काला के लिए काम करते हैं। पुलिस वालों के शाही खर्चे राहुल काला उठाता है। पुलिसकर्मियों का दूसरे राज्य में घूमने का प्रबंध करना हो या फिर शराब या बीयर पार्टी करनी हो तो खर्चा राहुल काला उठाता है। 

A accused wanted have enjoy party with policemen and video viral at Meerut
पुलिस ने सोतीगंज में लगवाए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

इसके बदले में पुलिसकर्मी उसे कानून से बचाते हैं। इन पुलिसकर्मियों के संरक्षण के चलते दूसरे राज्य की पुलिस भी राहुल काला को पकड़ नहीं पाती। आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि अगर ऐसा है तो उक्त पुलिसकर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। पार्टी कब और कहां मनाई। साथ ही वांटेड कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला के साथ फोटो की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A accused wanted have enjoy party with policemen and video viral at Meerut
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

भारी पड़ सकती है यह दोस्ती
सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों की अपराधियों और पुलिसकर्मियों से दोस्ती भारी पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को जल्द ही इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। कानपुर प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री भी सख्त निर्देश दे चुके हैं कि जिन पुलिसकर्मियों की अपराधियों से दोस्ती है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। 

विज्ञापन
A accused wanted have enjoy party with policemen and video viral at Meerut
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में चोरी की गाड़ियां कटती हैं और संरक्षण पुलिस का मिलता है। बृहस्पतिवार को वायरल इन फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पुलिस से दोस्ती होगी तो कबाड़ी सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों को क्यों नहीं काटेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed