{"_id":"5f64acef8ebc3e78e755ed45","slug":"up-crime-news-a-young-man-have-murdered-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिल्ली के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दिल्ली के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 18 Sep 2020 08:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Sep 2020 08:07 PM IST
सार
- मृतक की जेब से गौरव यादव के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला
- प्राथमिक जांच में साथियों पर ही हत्या का शक जता रही पुलिस
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव के जंगल में शुक्रवार को दिल्ली के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और हमलावर कार से जंगल में पहुंचे थे। कार से उतारकर गन्ने के खेत में खींचकर चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हुई शनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
हिसावदा नहर मार्ग पर गन्ने के खेत के पास शुक्रवार की शाम चार बजे किसानों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। रास्ते पर गाड़ी के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हमलावरों के साथ ही मृतक कार में यहां पहुंचा था। उसे कार से उतारकर चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। मृतक ने बचाव के लिए संघर्ष भी किया। मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिस पर गौरव यादव पुत्र केपी यादव निवासी सूरज पार्क, समयपुर बादली दिल्ली अंकित है। मृतक की छाती, पेट एवं आंख के नीचे चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल मैनेजर और पत्नी की मौत का मामला, बेटे ने किया ये बड़ा खुलासा, आर्मी से हुए थे रिटायर
विज्ञापन
सीओ सदर के मुताबिक, पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक युवक के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/