फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A old man has murdered in Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत में बुजुर्ग की नुकीले हथियार से वार कर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Sep 2020 11:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A old man has murdered in Baghpat of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकोली गांव में दिन निकलते ही बुजुर्ग की नकुले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर सीओ खेकड़ा मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को जाचं के आदेश दिए।

विज्ञापन


ढिकोली निवासी प्रमोद पुत्र सतपाल ने बताया कि उसके पिता सतपाल (75 वर्ष) पुत्र बिश्मबर घर के बाहर आगनं में सोए हुए थे। बुधवार सुबह प्रमोद की पत्नी बबीता जब पशुओं को चारा डालने जा रही थी। तभी उन्होंने अपने ससुर सतपाल को उठाने की कोशिश की तो देखा कि उनकी चारपाई के पास खून पड़ा हुआ है और वह मृत पड़े हैं। वहीं ससुर को लहूलुहान हालत में देख बबीता ने चीख पुकार के साथ शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बुजुर्ग के चेहरे व शरीर पर नुकीले हथियार से वार किया गया। परिजनों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों को जैसे ही हत्या का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में 24 घंटे में दूसरी हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच को गोलियों से भूना


सीओ मंगल सिह रावत और थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और गंभीरता से छानबीन की। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। डॉग स्कवायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

वहीं परिजनों ने हत्या मामले में तहरीर दी है। मृतक सतपाल पिछले दिनों कुपोषित युवक की कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में भेज गए किशोर के दादा थे। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर, थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर किस नुकेली हथियार से वार किया गया। इसकी जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed