फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A farmer was shot dead in Janikhurd of Meerut

सनसनीखेज वारदात: हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी महिलाओं ने थाने में किया सरेंडर

Tue, 14 Dec 2021 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Dec 2021 05:32 PM IST
सार

मेरठ में एक खौफनाक वारदात हो गई। जानीखुर्द में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं आरोपी महिलाओं ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
UP Crime News: A farmer was shot dead in Janikhurd of Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला 
जानीखुर्द में मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव किठौली के पास चार हमलावरों ने गोली बरसाकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के बेटे पर भी गोली चलाई। लेकिन उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने में दो महिलाएं भी शामिल थी। वहीं घटना के बाद दोनों महिलाओं ने जानी थाने में सरेंडर कर दिया। महिला के पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


हमलावरों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
गांव किठौली निवासी तेजपाल सिंह सैनी मंगलवार को किसी काम से मेरठ गया था। वहीं लौटते समय मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव किठौली के पास पीछे से आये दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने तेजपाल सिंह सैनी पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद घायल तेजपाल सिंह हमलावरों से भिड़ गया और फिर खेतों के रास्ते से भागने लगा। हमलावार भी उसका पीछा करते हुए खेतों में पहुंच गए। इसके बाद हमलावरों ने उसे कई गोली मारी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

हमलावर बोले- अभी और करेंगे हत्याएं
इसके बाद हमलावर पास में ही मेरठ-बागपत मार्ग के किनारे स्थित तेजपाल सिंह के प्लॉट पर पहुंचे। वहां मौजूद तेजपाल के बेटे अंकित पर हमलावरों ने गोली चला दी। लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। हालांकि अंकित गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने खेतों में काम कर रहे किसानों से कहा कि तेजपाल सिंह की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा गांव में जाकर कह दो अभी और हत्याएं करेंगे। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

घटना के आधा घंटे बाद वारदात में शामिल दो महिलाओं ने जानी थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने एक महिला के पास से पिस्टल और तीन गोली बरामद की है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मृतक पर अपने ही परिवार के दूसरे पक्ष से कई मुकदमे चल रहे हैं। इसी रंजिश में वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed