फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The very cleric from whom a woman sought an amulet attempted to rape her.

Bareilly News: जिस मौलवी से ताबीज लेने गई महिला, उसी ने की दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 28 Oct 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
The very cleric from whom a woman sought an amulet attempted to rape her.
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक महिला समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जिस मौलवी से ताबीज लेने गई थी उसी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। मौलवी के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके गांव में साजिद नाम का व्यक्ति ताबीज देकर परेशानी दूर करने का काम करता है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि तीन महीने पहले वह साजिद से ताबीज लेने गई थीं। तभी से साजिद उस पर गलत नजर रखने लगा और उसका पीछा भी किया। लोकलाज की वजह से महिला ने पहले इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। 20 अक्तूबर की शाम साजिद महिला के घर आया और उसके भाई से मिलने का बहाना बनाया। भाई के घर पर न होने पर भी आरोपी अंदर घुस आया। उसने महिला को कमरे में खींचा और उसके मुंह में रुमाल ठूंस दिया। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तमंचा निकालकर दुष्कर्म की धमकी दी। इस दौरान महिला की बहन वहां पहुंच गई। बहन को देखकर साजिद गालीगलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना से डरी महिला ने 26 अक्तूबर को ताने में तहरीर दी। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाने में साजिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed