फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP crime, A accused Murdered in old dispute in Baghpat

मर्डर: जेल से जमानत पर आए हत्यारोपी की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में सनसनी

Fri, 28 Dec 2018 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Dec 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
UP crime, A accused Murdered in old dispute in Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में भांजे की हत्या मामले में जेल से जमानत पर आए हत्यारोपी प्रमोद की शुक्रवार शाम कस्बे में ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। कस्बे में कुछ सामान लेने पहुंचे प्रमोद पर दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने गोलियां चलाई और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद परिजनों ने हत्या के विरोध में हंगामा किया। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


वहीं सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रमोद के भाई ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वारदात के पीछे रंजिश को वजह मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव निवासी प्रमोद (40) पुत्र बिरमजीत अपने भांजे विक्की उर्फ विकास निवासी बुढेड़ा की हत्या के मामले में चार माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। भाई सुभाष ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने साले योगेश निवासी दनकौर गौतमबुद्ध नगर के साथ बाइक पर अग्रवाल मंडी टटीरी में सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद कस्बे में सलमान निवासी महेशपुर चोपड़ा के डग (वाहन धुलाई स्थल) पर बाइक धुलवाने लगा। इसी दौरान डग के पास दो बाइकों पर छह बदमाश आए और प्रमोद पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर और छाती में करीब सात गोलियां लगी हैं। बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर बागपत कोतवाली और सिंघावली अहीर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

घटना के बाद परिजनों ने हत्या के विरोध में हंगामा किया। पुलिस से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रमोद के भाई सुभाष ने डग संचालक सलमान, प्रमोद निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी और चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

उधर, प्रमोद की हत्या के बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के सात वर्ष का बेटा वंश और पांच वर्ष की बेटी है। घर पर संवेदना देने वालों की भीड़ लगी रही।

बड़े भाई राजू का हुआ था एनकाउंटर 
पुलिस ने बताया कि प्रमोद के बड़े भाई राजू को 18 साल पहले मेरठ में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। वह कई हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। उसके बाद 15 साल पहले बड़े भाई विनोद की बिचपड़ी के पास नहर पर हत्या कर दी थी। उनकी गांव में ही दूसरे परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है।  
 
भांजे की हत्या का आरोप 
पुलिस ने बताया कि प्रमोद पर अपने सगे भांजे विक्की उर्फ विकास की हत्या का आरोप है। वह चार माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था। वहीं बली गांव के राहुल चोटी हत्याकांड में भी प्रमोद को आरोपी बनाया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed