फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   university campus two dalit boys beaten

मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो दलित छात्रों को पीटा

Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
university campus two dalit boys beaten
दो दलित छात्रों की पिटाई

सहारनपुर के बाद अब मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही हैं। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में दो दलित छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। यह मामला मंगलवार दोपहर का है जब कार सवार आधा दर्जन युवकों ने दो दलित छात्रों की पिटाई कर दी। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दलित छात्रों ने मेडिकल थाने का घेराव कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मीनाक्षीपुरम निवासी अनुज कुमार पुत्र बालकृ ष्ण माछरा डिग्री कॉलेज में एमएससी का छात्र है। जबकि सचिन पुत्र रामवीर सिंह बीएड का छात्र है। दोनों दोपहर विवि कैंपस में लाईब्रेरी से कैंटीन की तरफ जा रहे थे। उसी समय वहां स्विफ्ट कार सवार आधा दर्जन युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने अनुज और सचिन से रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


दोनों  ने जब बाइक उनकी न होने की बात कही तो युवकों ने सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों छात्रों को जातिसूचक शब्द कहते हुए हॉकी से कई वार किए। शोर मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर कैंपस पहुंचे एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस से थाने तक हंगामा 
दलित छात्रों की पिटाई की सूचना पर कैंपस के छात्र और कई छात्रनेताओं समेत 80-90 छात्र मेडिकल थाने पहुंचे और हंगामा, नारेबाजी कर दी। घंटो तक थाने में हंगामा चलता रहा। एसओ मेडिकल का कहना है कि दोनों छात्रों का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हंगामा करने वालों में अरुण लिसाड़ी, डॉ. सुशील गौतम, आशीष जाटव, राजीव, विक्की, सुनील, अनिल अन्य रहे।

सहारनपुर की तरह माहौल बिगाड़ने की कोशिश

university campus two dalit boys beaten
मेरठ माहौल बिगाड़ने की कोशिश

छात्र अनुज के पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड बाबू हैं, जबकि सचिन के पिता रामवीर सिंह मेरठ में एलआईयू में दरोगा हैं। दोनों छात्रों का आरोप है कि एक आरोपी छात्रनेता को वह जानते हैं, जिसे सामने आने पर पहचान लेंगे। पीड़ित छात्रों ने एसओ मेडिकल के सामने आरोप लगाया कि उन्हें दलित कहकर पीटा गया। दलित छात्रों से मारपीट के बाद एलआईयू और इंटेलीजेंस की टीम भी थाने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरी बिरादरी के बताए गए हैं। लेकिन उनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मान रही है कि सहारनपुर की तरह शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

क्या कोई भीम आर्मी से है?
थाने में एक दरोगा ने हंगामा कर रहे दलित छात्रों से पूछा कि आप में से कोई भीम आर्मी से तो नहीं है? इस पर हंगामा करने वाले छात्र और युवक चुप रहे। पीड़ित छात्रों ने कहा कि या तो पुलिस कार्रवाई करे, नहीं तो कैंपस में जैसी घटना हमारे साथ हुई है, ऐसे ही हम भी बदला लेंगे। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed