फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths shot in Baghpat at Uttar Pradesh

यूपी: न कोई बात न कोई वजह, सीधा सीने में उतारी गोली, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Thu, 06 Jun 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths shot in Baghpat at Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बागपत में बड़ौत क्षेत्र के गांव बावली में तीन युवकों ने बुधवार की देर रात मकान के सामने खड़े गांव के ही दो युवकों को गोली मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों में से दो को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से तीन को जिला अस्पताल भेजा। वहीं चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस वारदात के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बावली में बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे प्रवीण पुत्र बाला और सचिन पुत्र सुभाष अपने घर के बाहर खड़े होकर वार्ता कर रहे थे। तभी सौरभ और आदित्य समेत गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक दोनों युवकों पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले दो युवकों सौरभ और आदित्य को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को बड़ौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। 

पुलिस के अनुसार प्रवीण के सीने में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सचिन के गोली के कई छर्रे लगे हैं। सूचना मिलने पर एसपी शैलेष कुमार पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed