फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two men murdered in a village in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Wed, 20 May 2020 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 May 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two men murdered in a village in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में मुंडाली के जिसोरा गांव में मंगलवार को क्रिकेट के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें सगे दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान समेत एक दर्जन लोगों पर है। आरोपी पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह विवाद पूर्व प्रधान नियाज मोहम्मद और अजबर पक्ष के बीच हुआ है। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच संघर्ष हो गया। गोलीबारी के दौरान अजबर के दो बेटों खालिद (20) व मजीद (18) को गोली लगी। खालिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माजिद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो भाइयों की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कोरोना वार्ड में डांस, बढ़ रहा मरीजों का आत्मविश्वास, 11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, ठीक होकर लौटे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ किठौर और एसओ मुंडाली मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान और उसके परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। 

वहीं पूर्व प्रधान मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed