फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused injured including auto driver in police encounter after molested with a girl in Meerut

दरिंदे को मारी गोली, चलते ऑटो में युवती से किया था दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ में दरोगा भी घायल

Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused injured including auto driver in police encounter after molested with a girl in Meerut
पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ऑटो में युवती से दरिंदगी करने के दोनों आरोपियों ने शुक्रवार को एक और दुस्साहस किया। पेशी पर ले जाते समय पुलिस की राइफल लूटकर फरार हो गए। कई थानों की पुलिस ने डाबका के जंगल में दोनों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। एक के पैर में गोली लगी है, दूसरा भी चोटिल हो गया। कंकरखेड़ा थाने के दरोगा सूरजपाल भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती स्नातक की प्राइवेट छात्रा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक शोरूम में काम करती है। बृहस्पतिवार को ऑटो से डयूटी पर जा रही थी। ऑटो चालक बॉबी गुप्ता निवासी माधवपुरम और उसके साथी राहुल उर्फ गोलू निवासी परतापुर ने अपहरण कर लिया। दोनों हाईवे पर पांच किलोमीटर तक युवती से छेड़छाड़ और उसे नोचते रहे। उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की थी। युवती ने डाबका के पास ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई थी। ऑटो चालक को पकड़ लिया गया था, जबकि उसका साथी राहुल फरार हो गया था। शुक्रवार सुबह राहुल भी पकड़ा गया। शुक्रवार को पुलिस दोनों को ऑटो से मेडिकल कराने ले जा रही थी। हाईवे पर डाबका के पास दोनों ने सिपाही की राइफल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला

सूचना पर एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह, सीओ दौराला जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। डाबका के जंगल में दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, गोली लगने से दरोगा सूरजपाल घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो राहुल के पैर में गोली लग गई। इस दौरान बॉबी भी चोटिल हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से राइफल भी बरामद कर ली। राहुल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दारोगा सूरजपाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 

राहुल ने युवती का पर्स, अंगूठी और मोबाइल लूटा था वह भी राहुल से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: पिता को देखते ही फफक कर रो पड़ी छेड़छाड़ पीड़ित युवती, बोली- इससे तो मर जाना ही बेहतर है

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed