यूपी: 20 लाख की ब्रांडेड शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे, ट्रक चालक ने किए चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हरियाणा से शराब की तस्करी कर यूपी और बिहार में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 टायरा ट्रक और करीब 20 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की 185 पेटी शराब बरामद की है।
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि एसपी अजय कुमार के निर्देश पर मादक और नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात टिटौली पुलिस चौकी पर आदर्श मंडी पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर द्वारा हरियाणा की तरफ से ट्रक में शराब आने की सूचना मिली। इसके कुछ समय बाद हरियाणा की तरफ से आए 10 टायरा ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसके तहखाने में छिपाई गई ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की 185 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रितेश, अजीत कुमार और संजय कुमार निवासी मधूटोला थाना खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार है।
यह भी पढ़ें: यूपी: गैंग का पर्दाफाश, चैयरमैन समेत आठ गिरफ्तार, कई जिलों में 60 हजार रुपये तक बेचते थे पिस्टल
वहीं चालक रितेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे शराब को सोनीपत से लेकर बाराबंकी जा रहे थे। ट्रक के मालिक और शराब सप्लायर गोलू निवासी राय जिला सोनीपत ने बाराबंकी पहुंचने पर फोन करने को कहा था। मालिक ने बताया था कि बाराबंकी से एक व्यक्ति उनसे ट्रक ले जाएगा और वे बिहार चले जाना।
थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे ट्रक मालिक के साथ मिलकर हरियाणा से शराब की तस्करी के लिए बनवाए गए तहखाने में शराब भरकर यूपी और बिहार में बिक्री करते हैं और उससे जो आमदनी होती है, उसे आपस में बांट लेते है। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में दो आरोपी ट्रक मालिक और सप्लायर गोलू फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/