फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested eight accused including chairman after exposed a gang of Illegal weapon at Bijnor

यूपी: गैंग का पर्दाफाश, चैयरमैन समेत आठ गिरफ्तार, कई जिलों में 60 हजार रुपये तक बेचते थे पिस्टल

Mon, 23 Sep 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Sep 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested eight accused including chairman after exposed a gang of Illegal weapon at Bijnor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में मंडावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने पिस्टलों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो ग्राम प्रधान, एक पूर्व प्रधान, किसान सहकारी समिति चांदपुर के चेयरमैन समेत आठ लोगों को दबोचा है। बिहार के मुंगेर से लाकर गैंग अवैध पिस्टलों को बेचता था। गैंग के पास से आठ पिस्टल बरामद हुए हैं। गैंग 500 से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है। गैंग ने बिजनौर जिले समेत गैर जिलों से कई लोगों को पिस्टल बेचे हैं। पुलिस इन लोगों की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक सूचना मिलने पर मंडावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने बालावाली रेलवे स्टेशन के पास से अवैध पिस्टलों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चांदपुर थाने के बास्टा निवासी सरताज, बसेड़ा निवासी अजब सिंह, हीमपुर थाने के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी शमशाद उर्फ पप्पू, चांदपुर थाने के गांव रूपपुर निवासी जयप्रकाश के बेटे कपिल, चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी यूनुस, चाहशीरी निवासी मो. इमरान, मोहल्ला काजी जादगान निवासी अब्दुल करीम व मोहल्ला शाहचंद निवासी शाहरुख है। उनके पास से आठ पिस्टल व आठ कारतूस बरामद हुए हैं। सरताज पूर्व प्रधान है। अजब सिंह व शमशाद मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। कपिल किसान सहकारी समिति चांदपुर का चेयरमैन है। यूनुस चांदपुर नगर पालिका का पूर्व सभासद है। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग बिहार के मुंगेर से पिस्टलों को सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता है। सरताज, अजब सिंह, शाहरुख पिस्टल मुंगेर से लाकर बेचते हैं। शाहरुख ग्राहकों को तलाशता है। शाहरुख चांदपुर के एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है। सरताज व अजब सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि जिले व गैर जिले के कई लोगों को भी वह पिस्टल बेच चुके हैं। पुलिस इन लोगों को खंगालने में जुटी है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटी है। गैंग कई सालों से सक्रिय था और बिहार के मुंगेर से चोरी छिपे पिस्टल लाकर बेचता था। गैंग अब तक 500 से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है। एसपी ने इस गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक कृष्णमुरारी दोहरे, दरोगा प्रमोद कुमार, सुशील तोमर, संजय त्यागी, स्वॉट टीम में तैनात सनोजप्रताप सिंह, रोहित शर्मा, मीर हसन, सिपाही सचिन राठी, रूपक मलिक, रजनीश कुमार, अरविंद पंवार, मोहित शर्मा, आदेश चौहान, राजकुमार नागर को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के आकाओं को पकड़ने में यूपी पुलिस नाकाम, यहां खूब बिक रहा 'मौत' का सामान

नाइन एमएम का पिस्टल बिकता है 60 हजार में
पुलिस के मुताबिक 20 से 25 हजार रुपये में मुंगेर से पिस्टल लाता था। वह 60 हजार रुपये तक में पिस्टल बेच देता था। 32 बोर का पिस्टल 40 हजार से ऊपर बेचता था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नाइन एमएम के पिस्टल की सबसे ज्यादा डिमांड है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, कार-बुलेट और तमंचे बरामद

प्रयागराज में पकड़ा जा चुका है गैंग
एसपी के मुताबिक अजब सिंह व सरताज ने 1998 में उत्तराखंड के हल्द्वानी, नैनीताल में अपने गैंग के साथ बैंक में डाका डाला था। 2017 में एसटीएफ ने सरताज व उसके आठ साथियों को अवैध पिस्टल के जखीरे के साथ प्रयागराज के जार्ज टाउन क्षेत्र में दबोचा था। सरताज अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के एक गैंगस्टर संजय यादव की हत्या करने जा रहा था। तभी एसटीएफ ने पूरे गैंग को दबोच लिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed