{"_id":"615ca60e8ebc3e2bdd0d8bec","slug":"there-was-robbed-from-tha-family-of-the-subedar-posted-in-the-ministry-of-home-affairs-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का हाल: गृह मंत्रालय में तैनात सूबेदार के परिवार से लूटपाट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी का हाल: गृह मंत्रालय में तैनात सूबेदार के परिवार से लूटपाट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Wed, 06 Oct 2021 12:52 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:52 AM IST
सार
मेरठ में लूट की एक बड़ी वारदात हो गई। बताया गया कि गृह मंत्रालय में सूबेदार प्रदीप के परिवार से सरेराह लूटपाट की गई। पीड़ित महिला ममता ने बताया कि टेंपो में चार लोग थे। इनमें एक महिला थी। बीच रास्ते में उन्हें बेटी से दूर करने के लिए चालक ने आगे बैठा लिया था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गृह मंत्रालय में सूबेदार प्रदीप के परिवार से सरेराह लूटपाट की गई। इस परिवार की महिला और उसकी बेटी टेंपो से जा रही थीं। टेंपो में ही सवार बदमाश नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद नौचंदी और सिविल लाइन थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं, लिसाड़ीगेट में बाइक सवार बदमाश युवती का फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली बदरपुर बॉर्डर निवासी ममता पत्नी प्रदीप मंगलवार को गढ़ रोड स्थित गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। ममता के पति प्रदीप सूबेदार हैं और गृह मंत्रालय में तैनात बताए गए हैं। भैंसाली बस अड्डे पर उतरने के बाद वह पैदल बेटी व बेटे को लेकर बेगमपुल चौराहे तक आ गई। बाद में वह हापुड़ अड्डे की ओर जाने वाले टेंपो में बैठ गई। जिस टेंपो में वह बैठी थीं, उसमें पहले से एक महिला और एक पुरुष थे। रास्ते में एक और युवक टेंपो में सवार हो गया।
विज्ञापन
जानवरों का अस्पताल पार करते ही टेंपो में मौजूद युवक ने ममता की बेटी के हाथ में से मौजूद पर्स छीनने का प्रयास किया। जब कामयाब नहीं हुआ तो उसके साथ मौजूद महिला ने कोहनी से गला दबा दिया। तांगा स्टेंड के सामने उन्होंने पर्स से नकदी और जेवरात निकाले और टेंपो को छोड़कर भाग गए। ममता के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। सिविल लाइन और नौचंदी थाने की पुलिस भी पहुंची। काफी देर मामला सीमा विवाद में उलझा रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
वहीं बाद में सिविल लाइन पुलिस ममता व उनकी बेटी को थाने लेकर आ गई। यहां उन्होंने तहरीर दी। ममता ने बताया कि टेंपो में चार लोग थे। इनमें एक महिला थी। बीच रास्ते में उन्हें बेटी से दूर करने के लिए चालक ने आगे बैठा लिया था।
यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
वहीं, दूसरी घटना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की है। जाकिर कॉलोनी की शीबा मंगलवार शाम भगत सिंह मार्केट आई थी। लौटते वक्त फतेहउल्लापुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उनका फोन झपट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।